
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी इतनी है कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने हो जाते हैं। एक्ट्रेस के गाने और सोशल मीडिया पोस्ट फैंस को बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची थी, जहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए थे लेकिन अब एक्ट्रेस प्रेम की कुंज गलियों में बिहारी जी का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंच गई हैं और उन्होंने कथावाचक पूज्य आचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी से मुलाकात भी की है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने वृंदावन की गलियों में क्या क्या किया।
View this post on Instagram
वृंदावन की कुंज गलियों में अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वृंदावन की कुंज गलियों में देखा गया। एक्ट्रेस ने कथावाचक पूज्य आचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी से मुलाकात की और कई देर तक उनसे बात भी की। एक्ट्रेस सुर सम्राट चित्र-विचित्र से भी मिली और उनकी मधूर आवाज से भजन भी किया। वीडियो में एक्ट्रेस सिंगर चित्र-विचित्र और कथावाचक पूज्य आचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी के साथ राधा-रमण जी के दर्शन भी किए। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- पुण्डरीक महाराज जी की कृपा दृष्टि, चित्र विचित्र जी का मधुर गीत, वृन्दावन की पवित्र गलियाँ और राधा रमण जी के दर्शन …सब कुछ मन को छू गया।
View this post on Instagram
नई फिल्म होने वाली है रिलीज
फैंस भी अक्षरा सिंह का पोस्ट देखकर राधा और बांके बिहारी जी के जयकारे लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- प्रभु आप पर हमेशा कृपा बनाए रखें। आपकी विनम्रता का अनुसरण सभी को करना चाहिए। वृंदावन आते रहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा जय जय श्रीराधे श्रीराधे श्रीराधे। काम की बात करें तो एक्ट्रेस की रूद्र शक्ति नाम की फिल्म आ रही है, जिसमें वो विक्रांत सिंह के साथ दिख रही हैं। फिल्म के दो टीजर भी रिलीज हो चुके हैं।