
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेताब नजर आता है। अक्षरा को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया गाना ”सड़िया बनारसिया” रिलीज कर दिया गया है, चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!
अक्षरा सिंह का नया गाना:
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” हाल ही में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।
View this post on Instagram
गाने के वीडियो में अक्षरा और अंशुमान एक दूसरे से तगड़ा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के बोल हैं- ”झुमका बरेली वाला सैयां जी चाहिए, टिकुली गोरखपुर से लाएंगे न कहिये, कानपूर के कंगना सुन और सजना जयपुर के चुनरी दिलाई दो न सड़िया बनारस वाला बलम मोहे लाय दो न” गाने के वीडियो में अक्षरा का हुस्न देखते ही बन रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि इससे पहले अक्षरा सिंह दतिया मां पीतांबरा के दर्शन के लिए पहुंची थी। एक्ट्रेस इस दौरान फागणिया गुलाब साड़ी में नजर आईं थी। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने हाथों मे माता की फोटो और प्रसाद पकड़ रखा था। बीते दिन अक्षरा सिंह बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से भी मिलीं थी। अक्षरा ने बाबा के साथ की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।