newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Actress Akshara Singh’s New Song: ”पटना की परी” बनकर होश उड़ाने आ रही हैं अक्षरा सिंह, कहा- ”खत्म भइल इंतजार की घड़ी…”

Bhojpuri Actress Akshara Singh’s New Song: अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने नए गाने का टीजर रिलीज कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में एक हैं। अक्षरा सिंह के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इन्तजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने नए गाने का टीजर रिलीज कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। तो आइए बताते हैं इस गाने के बारे में विस्तार से…


अक्षरा सिंह का नया गाना

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने का टीजर रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया है। एक्ट्रेस के इस नए गाने का नाम है ”पटना की परी” अक्षरा सिंह ने गाने का टीजर जारी कर दिया है। टीजर वीडियो में एक्ट्रेस सफ़ेद घाघरे और चोली में एकदम बोल्ड और बिंदास नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने गाने के लिए अपने लुक को बंजारन टच दिया है जिसमें वो कमाल की नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह का गाना ”पटना की परी” आज सारेगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा। इस गाने का टीजर रिलीज करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”ख़त्म भइल इंतज़ार की घड़ी, अब आवतारी ‘पटना की परी’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस के धराधर म्यूजिक वीडियोज रिलीज हो रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही भोजपुरी फिल्मों ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में दिखाई देंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इससे पहले एक्ट्रेस का ऐसा ही एक गाना ”लइकिन के तेवर” रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब इसके बाद अक्षरा सिंह ”पटना की परी” लेकर आ रही हैं जिसके लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।