newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

”सैयां जी प्रधान” लेकर आ रहीं हैं अक्षरा सिंह, इस दिन रिलीज होगा एक्ट्रेस का ये गाना

Bhojpuri Actress Akshara Singh Video: एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी काफी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपने नए म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी काफी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपने नए म्यूजिक वीडियो का पोस्टर रिलीज कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhojpuri IT Cell (@bhojpuriitcell)

अक्षरा सिंह का नया गाना:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह के नए गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह का नया गाना ”’सैयां जी प्रधान” का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सतीश रे नजर आएंगे। गाने किए पोस्टर में सतीश हाथ में लठ और आंखों में काला चश्मा लगाए बैठे हैं, जबकि अक्षरा सिंह उनके बगल में खड़ी दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karuna Sharma (@karuna2222)

इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के निर्माता शैलेन्द्र द्विवेदी हैं। गाने का संगीत सुशांत देव ने दिया है। गाने के लिरिक्स शिवा शंकर ने लिखे हैं। ये गाना आज दोपहर साढ़े 3 बजे रिलीज किया जाएगा। गाने के फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ संग भोजपूरी फिल्म चार फेरे सात वचन में नजर आएंगी।