newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दुल्हन की तरह हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं अक्षरा सिंह, सावन के महीने में एक्ट्रेस पर भी चढ़ा इश्क़ का रंग, देखें Video

Akshara Singh’s Sawan Special Video: मौसम खुशनुमा हो तो सजने संवरने में भी आनंद आता है। यही कारण है कि सावन के सुहाने मौसम में सजने-संवरने खासकर मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह पर भी अब सावन की खुमारी सिर चढ़कर बोल रही है। जी हां, एक्ट्रेस ने खुद एक वीडियो शेयर की है जिससे लगता है कि अक्षरा को इश्क़ हो गया है!

नई दिल्ली। इन दिनों सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस महीने में जहां भगवान भोलेशंकर की आराधना की जाती है। वहीं दूसरी तरफ सावन के महीने से त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। इस महीने में बारिश भी अपने चरम पर होती है। मौसम खुशनुमा हो तो सजने संवरने में भी आनंद आता है। यही कारण है कि सावन के सुहाने मौसम में सजने-संवरने खासकर मेहंदी लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह पर भी अब सावन की खुमारी सिर चढ़कर बोल रही है। जी हां, एक्ट्रेस ने खुद एक वीडियो शेयर की है जिससे लगता है कि अक्षरा को इश्क़ हो गया है! तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा…

अक्षरा सिंह को हुआ इश्क़!

सावन का रंग अब भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह पर भी चढ़ने लगा है। लगता है एक्ट्रेस को इश्क़ हो गया है लेकिन घबराइए नहीं… क्योंकि अक्षरा सिंह को किसी और से नहीं बल्कि मेहंदी से इश्क़ हुआ है। जी हां, सावन के महीने में अक्षरा सिंह भी अपने गोरे-गोरे खूबसूरत हाथों पर मेहंदी लगा रही हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत मेहंदी का एक वीडियो भी अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है- ”सावन और मेहंदी उफ़ इश्क़ है”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह दुल्हन की तरह अपने हाथों में भरकर मेहंदी लगवा रही हैं। एक्ट्रेस के हाथों में मेहंदी का खूबसूरत डिजाइन उकेरा जा रहा है। एक्ट्रेस की इस वीडियो के बैकग्राउंड में ”रंग लगया इश्क़ का” गाना बज रहा है। अब क्या वाकई अक्षरा को इश्क़ हो गया है… ये तो एक्ट्रेस ही बता सकती हैं। लेकिन फ़िलहाल अक्षरा पर सावन की मेहंदी का रंग जरूर चढ़ गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” में दिखाई देंगी। जबकि अभी हाल ही में एक्ट्रेस की फ़िल्में ”अग्निसाक्षी” और ”अक्षरा” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया गया है। एक्ट्रेस की ये दोनों ही फ़िल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।