newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नशीली आंखों से फैंस का काम तमाम कर रहीं अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस का ये वीडियो बढ़ा देखा टेम्प्रेचर

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक ट्रांजीशन रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने हुस्न के जलवे दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा कैजुअल वेस्टर्न वियर से इंडियन लहंगे में स्विच करती हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की केवल यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपनी एक ट्रांजीशन रील शेयर की है, चलिए जानते हैं क्या है इसमें खास?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट फोटो:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक ट्रांजीशन रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने हुस्न के जलवे दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा कैजुअल वेस्टर्न वियर से इंडियन लहंगे में स्विच करती हैं। अक्षरा वीडियो में मरून कलर के लहंगे में दिख रही हैं। अक्षरा के शाइनिंग मेकअप और नशीली आंखों के साथ कर्ल बाउंसी हेयर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

एक्ट्रेस वीडियो में ”अम्बरसरिया” गाने पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”काजल लगाए या ना लगाएं, निगाहें वैसे ही काम तमाम कर देती हैं” एक्ट्रेस की इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। नेटिजंस को अक्षरा सिंह का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

बता दें कि भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया। एक्ट्रेस ने अवार्ड लेते हुए तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”कभी सोचा नहीं था कि बिहार के एक छोटे से कोने से चलकर अमेरिका की धरती पर अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करूंगी। आज जब BJANA USA से मुझे Appreciation Award मिला, तो वो सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं था वो मेरी मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत थी।”