
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि आये दिन अक्षरा के शोज होते रहते हैं। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने वालों की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर भी जलवा देखने को मिलता है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी अक्सर अपनी रील वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। अक्षरा ने हाल ही में अपनी कुछ बेहद लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस का फैशन गेम देख आप बॉलीवुड को भी भूल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!!
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें:
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह का हुस्न देखते ही बन रहा है। लुक की बात करें तो रेड डिजाइनर लेहंगा स्टाइल साड़ी में अक्षरा सिंह एकदम रेड हॉट दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
इसके साथ एक्ट्रेस ने ज्वेलरी में सिल्वर नेकलेस और लॉन्ग ईयररिंग टीमअप किया है। एक्ट्रेस ने स्लिट हेयर लो बन से अपना लुक कंप्लीट किया है। अक्षरा का स्मोकी आई मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। तस्वीरों में अक्षरा सिंह ने एक से बढ़कर एक पोज भी दिए हैं। एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- ”The red saree says it all” अब फैंस भी इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस अक्षरा सिंह की खूबसूरती पर कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
हाल ही में अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ”रात हो गई” रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स सोनू सागु ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक Bubbles Music ने दिया है। इस गाने को Leens Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।