newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

किलर डांस मूव्स से बिजलियां गिरा रहीं अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस का वीडियो ये लूट लेगा दिल

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Video: एक्ट्रेस ने वीडियो में बॉयफ्रेंड जींस और क्रॉप टॉप पहन रखा है। कर्ल हेयर और मिनिमल मेकअप में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह का डांस उनके फैंस का दिल लूटने के लिए काफी है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शामिल हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि यूपी-बिहार में एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है। अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा आये दिन अपनी लेटेस्ट रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने अपना एक लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपका भी मन डोल जाएगा। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट रील वीडियो:

अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। ये एक डांस वीडियो है जिसमें एक्ट्रेस अपने हालिया रिलीज गाने ”मैं बिजली बनूंगी” पर किलर डांस कर रही हैं। गाने के बोल हैं-” ओ राजा जी मैं तो बिजली बनूंगी, बिजली बनूंगी तेरे सर पर गिरूंगी” वीडियो में अक्षरा के सिजलिंग डांस मूव्स को देखकर आपका भी मन डोल जाएगा।

एक्ट्रेस ने वीडियो में बॉयफ्रेंड जींस और क्रॉप टॉप पहन रखा है। कर्ल हेयर और मिनिमल मेकअप में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह का डांस उनके फैंस का दिल लूटने के लिए काफी है। फैंस एक्ट्रेस की वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम” रिलीज किया गया। इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत रौशन सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने को अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।