newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शादी करने को तैयार हैं अक्षरा सिंह!, सामने आई शादी की तारीख

Akshara Singh Wedding date: आगे अक्षरा लिखती हैं- ढूंढ रही हूं ऐसा दीवाना..थोड़ा सा पगला थोड़ा दीवाना..।मैं ऐसा साथी ढूंढ रही हूं जो जिम्मेदारी के साथ-साथ काम में भी हाथ बटाएं. क्योंकि वही असली साथी है। जब हम दोनों को बराबर मानते हैं

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह का बोलबाला काफी समय से हैं।एक्ट्रेस के गानों से लेकर फिल्में तक सोशल मीडिया पर पसंद की जाती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने लगातार कई गाने रिलीज किए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं, जिसमें मेहरी झक्कास चाही ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम” शामिल है लेकिन अब अक्षरा सिंह किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस कब शादी करने वाली हैं, इसको लेकर बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि अब वो कब शादी करने वाली है, उसकी तारीख भी सामने आ गई है, तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kaa Haal Baa ? (@kaahaalbaa_)


शादी की डेट हुई फाइनल

अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी अपडेट की है जिसमें वो अपनी शादी को लेकर बात कर रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के पॉडकास्ट में दिख रही हैं और उनसे पूछा जा रहा है कि सलमान खान के बाद अक्षरा सिंह कब शादी करने वाली हैं। इस पर अक्षरा सिंह कहती हैं- बहुत जल्दी शादी होगी और शादी 30 फरवरी को होने वाली है..आप सब लोग जरूर आइएगा। इस पर अक्षरा और होस्ट दोनों ही हंसने लगते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


बराबर जिम्मेदारी वाला साथी ढूंढ रही हैं अक्षरा सिंह

आगे अक्षरा लिखती हैं- ढूंढ रही हूं ऐसा दीवाना..थोड़ा सा पगला थोड़ा दीवाना..।मैं ऐसा साथी ढूंढ रही हूं जो जिम्मेदारी के साथ-साथ काम में भी हाथ बटाएं. क्योंकि वही असली साथी है। जब हम दोनों को बराबर मानते हैं तो जिम्मेदारी भी दोनों की बराबरी ही होनी चाहिए। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- अक्षरा सिंह के शादी की डेट फाइनल…देखिए पूरा एपिसोड हमारे यूट्यूब चैनल “का हाल बा” पे। एक्ट्रेस का पॉडकास्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा-  कर लो शादी..अब तो समय हो गया है।