newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

निराले अंदाज में Bournvita के फायदे बता रही हैं अक्षरा सिंह, वीडियो शेयर कर बोली-”तेरे बाप ने…”

Akshara Singh Latest Video: अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रोजाना कुछ न कुछ अपडेट करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से अक्षरा सिंह ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। अक्षरा ने अपनी जिम की वीडियो शेयर की जहां एक्ट्रेस बोर्नविटा से जुड़ी एक खास डिटेल शेयर कर रही हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप मोस्ट एक्ट्रेसेस शुमार हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं जो अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रोजाना कुछ न कुछ अपडेट करती रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से अक्षरा सिंह ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। अक्षरा ने अपनी जिम की वीडियो शेयर की जहां एक्ट्रेस बोर्नविटा से जुड़ी एक खास डिटेल शेयर कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा माजरा विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह का वीडियो:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है। वीडियो में अक्षरा शॉर्ट्स और लूज टी-शर्ट पहने जिम में नजर आ रही हैं। लेकिन यहां अक्षरा एक्सरसाइज नहीं कर रही हैं बल्कि बॉर्न्विटा पर मजेदार शेर सुनाती हुई नजर आ रही हैं। जी हां, वीडियो में अक्षरा सिंह कह रही हैं- ”मैंने तुझको प्यार किया, तेरे बाप ने मुझको पीटा। तन की शक्ति, मन की शक्ति… बॉर्न्विटा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

हालांकि बता दें कि अक्षरा की ये वीडियो एक फनी वीडियो है जिसे देखकर उनके फैंस हंस-हंस कर लोटपोट हुए जा रहे हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह हमेशा की तरह फ्रेश एंड फिट नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”किसने-किसने पिया है बॉर्न्विटा?”

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की इस अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है और सबसे खास बात ये रही कि अक्षरा सिंह की इस फिल्म का फर्स्ट लुक ”कांस फिल्म फेस्टिवल 2024” में जारी किया गया।