newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कंबल से बाहर नहीं आ पा रही हैं अक्षरा सिंह!, जमकर कर रही गानें को प्रमोट

Akshara Singh new reel: बता दें कि अक्षरा के गाने कंबल का सिर्फ ऑडियो रिलीज हुआ, उसका वीडियो अभी तक नहीं आया है। अक्षरा फैंस से जानना चाहती हैं कि गाने को लेकर उनकी क्या राय है। अक्षरा के फैंस ने उनके सवाल का जवाब भी दिया है।

नई दिल्ली। हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ऐसी फोटोज और वीडियोज डालती हैं कि किसी का मन पिघल जाए। अक्षरा अच्छे से जानती हैं कि उनके फैंस को क्या पसंद है, इसलिए वो तरह के गाने और फिल्में लेकर आती रहती हैं। कल ही अक्षरा का नया गाना महाकुंभ में डुबकी लगावो..रिलीज हुआ था, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है लेकिन अभी फैंस उस गाने के औरा से निकले नहीं है कि अक्षरा सिंह की एक और  वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा सिंह ने क्या पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


पर्पल कलर की साड़ी में दिखाया हुस्न

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो पर्पल कलर की साड़ी पहनी है और उसके साथ ग्लिटरी ब्लाउज भी पहना है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बेहतरीन बनाने के लिए बालों को कर्ल कर रखा है और चेहरे पर बोल्ड मेकअप ले रखा है। एक्ट्रेस का लुक बहुत शानदार है। इसी लुक के साथ अक्षरा सिंह अपने लेटेस्ट गाने कंबल पर रील बना रही हैं और अपनी ग्लैमरस कमरिया हिला रहा हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ट्रेंडिंग…क्या आप चाहते हो इस गाने का वीडियो आए।

यूजर्स ने किया अक्षरा को सपोर्ट

बता दें कि अक्षरा के गाने कंबल का सिर्फ ऑडियो रिलीज हुआ, उसका वीडियो अभी तक नहीं आया है। अक्षरा फैंस से जानना चाहती हैं कि गाने को लेकर उनकी क्या राय है। अक्षरा के फैंस ने उनके सवाल का जवाब भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- इस गाने ने आग लगा दिया..,सुपर हिट है। एक दूसरे ने कमेंट कर लिखा- एक दम आना चाहिए…हम लोग इंतजार कर रहे हैं। काम की बात करें तो अक्षरा सिंह लगातार म्यूजिक एलबम कर रही हैं।