newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

युद्ध पर मीम बनाने वालों पर बरसी अक्षरा सिंह, कहा- शर्म करो..बक्श दो

Akshara Singh taught a lesson to those who make memes on war: एक्ट्रेस के पोस्ट को फैंस भी सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोग धरती पर बोझ हैं और उन्हें किसी भी चीज से फर्क नहीं पड़ता, सिवाय मनोरंजन के। एक दूसरे यूजर ने लिखा- शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को जो ऐसी परिस्थिति में भी सिर्फ अपने व्यूज के पीछे भाग रहे हैं।

नई दिल्ली। देश में हालात ऐसे हैं, हर कोई सीमा पर तैनात सैनिकों की सलामती की दुआ कर रहा है। पाकिस्तान लगातार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली पर हमले कर रहा है लेकिन हमारी सेना लगातार जवाबी कार्रवाई कर रही है लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर युद्ध की परिस्थितियों का मजाक बना रहे हैं। ऐसे लोगों की अक्ल ठिकाने लगाने के लिए अक्षरा सिंह ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है और लोगों को क्लास लगा दी है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या शेयर किया है।

मीम बनाने वालों पर बरसी अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक लड़की कह रही है कि युद्ध होने से पहले बता देना..क्योंकि मुझे क्या पहनना है ये डिसाइड करना है। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर कर लिखा- शुक्र मनाओ आपका कोई भाई, पिता, पति या कोई जानने वाला डिफेंस में नहीं है।उस पीड़ा को नहीं पा रही हैं, जो उन वीरों पर, उनके परिवारों पर गुजर रही होगी, जो देश सेवा के लिए जूझ रहे हैं इस वक्त। मनोरंजन का साधन मेरे ख्याल से कुछ और बनाना चाहिए। इस मुद्दे को वक्त दो..शर्मा और घृणा आ रही है। कुछ लोगों की क्या सोच होते जा रही है। मानसिक संतुलन आप लोग खो रहे हो अब।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RIDHIMA SHAHDEO (@the_curlygirl)


यूजर्स ने भी लगाई क्लास

एक्ट्रेस के पोस्ट को फैंस भी सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोग धरती पर बोझ हैं और उन्हें किसी भी चीज से फर्क नहीं पड़ता, सिवाय मनोरंजन के। एक दूसरे यूजर ने लिखा- शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को जो ऐसी परिस्थिति में भी सिर्फ अपने व्यूज के पीछे भाग रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- ऐसे लोगों को पहले बॉर्डर पर भेजना चाहिए..तब जाकर पता चलेगा कि हमारे सैनिक क्या-क्या फेस कर रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो द कर्ली गर्ल नाम की आईडी वाली लड़की ने बनाई है, जो खुद भारतीय है।