
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई पोस्ट और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है, तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास?
View this post on Instagram
अक्षरा की लेटेस्ट रील:
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इस वीडियो में अरविन्द अकेला कल्लू के गाने ”घर के मलकिनी” पर रील बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह वीडियो में सूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ लंबे झुमके, लंबे कर्ल हेयर, नोज पिन और माथे पर छोटी काली बिंदी अक्षरा की खूबसूरती में चार चांद लगाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
अक्षरा ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”अब गाना हो पसंदीदा अरविंद अकेला कल्लू का हो तो बॉडी खुद ही मूव करने लगती है, वैसे मैं बहुत देर से गाना सुनी पर बहुत अच्छा लगा।”
View this post on Instagram
बता दें कि अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ संग भोजपूरी फिल्म चार फेरे सात वचन में नजर आएंगी।