newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह का नवरात्रि कन्या पूजन, छोटी-छोटी कंजकों को खिलाया प्रसाद

Akshara Singh Navratri Kanya Pooja: अक्षरा सिंह ने नवरात्रि के मौके पर प्यारी सी वीडियो और फोटोज शेयर की है। पहली वीडियो एक्ट्रेस ने नन्हीं सी बच्ची के पैर की वीडियो डाली है,जिस पर आलता लगा है..और वो अपने हाथों से बच्ची को भोग लगा रही है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की क़्वीन कहा जा्ता है क्योंकि उनकी हर चीज सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बन जाती है। चाहे वो उनके गानों हो या सोशल मीडिया पोस्टर..फैंस को हर चीज पसंद आती है। एक्ट्रेस भी फैंस को खुश करने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं और अब उन्होंने एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है,जिसमें वो कंजकों को अपने हाथों से प्रसाद खिला रही है। तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा सिंह ने क्या-क्या शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


कंजकों का लिया आशीर्वाद

अक्षरा सिंह ने नवरात्रि के मौके पर प्यारी सी वीडियो और फोटोज शेयर की है। पहली वीडियो एक्ट्रेस ने नन्हीं सी बच्ची के पैर की वीडियो डाली है,जिस पर आलता लगा है..और वो अपने हाथों से बच्ची को भोग लगा रही है। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस उसी बच्ची के साथ पोज दे रही हैं जबकि तीसरी वीडियो में वो बच्ची को गोद में लेकर उसके गालों पर किस कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कन्या पूजन की भी फोटो डाली है जिसमें वो कन्याओं की थाली में भोग परोस रही हैं। सभी वीडियो और फोटोज बहुत प्यारी हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- राम नवमी..।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


फैंस दे रहे रामनवमी की बधाई

फैंस भी एक्ट्रेस के पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-राम नवमी की आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सिंपल और सादगी के साथ आप और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य ने लिखा- रामनवमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं …जय सियाराम…। काम की बात करें तो अक्षरा सिंह के बैक टू बैक गाने रिलीज किए हैं जिसमें अवध में बाजे बधईया, मैं बिजली बनूँगी और ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम शामिल हैं। इसके अलावा वो 4 फेरे 7 वचन फिल्म में दिखने वाली हैं।