newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बहादुर सैनिकों के लिए अक्षरा सिंह ने की प्रार्थना, युद्ध पर मीम बनाने वालों की भी लगाई क्लास

Akshara Singh prayed for the brave soldiers: अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसके लिए एक रील स्टोरी पर पोस्ट की है। पोस्ट में सैनिक की तस्वीर लगी है और पोस्ट पर लिखा है-  चलिए अपने बहादुर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें..जो सीमा पर हमारे लिए लड़ रहे हैं

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद 6 मई को भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। देर रात भी पाकिस्तान ने सीमा से सटे इलाके जिसमें चंडीगढ़, जैसलमेर, जम्मू-कश्मीर के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल के जरिए कई हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारत की सैन्य रणनीति और तैयारी ने सबको ध्वस्त कर दिया। हालांकि कई इलाकों में लगातार जंगी सायरन बज रहे हैं और आम नागरिक घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। हालात को देखते हुए अक्षरा सिंह ने  नागरिकों और सैनिकों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


इंस्टा पर शेयर की वीडियो

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसके लिए एक रील स्टोरी पर पोस्ट की है। पोस्ट में सैनिक की तस्वीर लगी है और पोस्ट पर लिखा है-  चलिए अपने बहादुर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें..जो सीमा पर हमारे लिए लड़ रहे हैं..एकता के साथ रहे। जबकि रील में युद्ध पर रील बनाने वालों पर तंज कसा गया है। रील में एक शख्स कह रहा है कि इस वक्त पंजाब और जम्मू में हालात बहुत खराब हैं। ये डर वहीं के लोग समझ सकते हैं..वो लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं क्योंकि नहीं पता कहा से हमला हो जाए..। वो लोग जो रील बनाकर युद्ध को सही बता रहे हैं, उन लोगों को शर्म आनी चाहिए, वो वहां के स्थानीय लोगों के बारे में सोचना चाहिए। वक्त आ गया है कि एकजुट होकर वहां के लोगों के लिए प्रार्थना की जाए…।


कैप्शन में लिखा- जय हिंद

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- प्रार्थना , जाप जय हिन्द..।एक्ट्रेस के पोस्ट को सभी फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वंदे मातरम भारत माता की जय जय हिंद जय भारत। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अरे तबाही मचा रखी है हमारे वीर जवानों ने श्मशान बना दिया… जय हिंद। एक अन्य ने लिखा- अब सिर्फ जवाब नहीं मिलेगा, अब हिसाब होगा!।