
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई पोस्ट और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास?
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट रील:
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह सुगम राजपूत के गाने ”ठकुराइन” पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। ऑरेंज ड्रेस में लो पोनीटेल बनाये अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। सुगम राजपूत भी इस रील में अक्षरा के साथ दिख रहे हैं। सुगम राजपूत ने खुद ये वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”हमारा फेवरेट गाना ”ठकुराइन” अक्षरा जी के स्टाइल में, आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया…आप हमेशा हमारे गाने को प्रमोट करती हैं।”
View this post on Instagram
बता दें कि अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
View this post on Instagram
गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।