
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी ही नहीं बल्कि कई हिंदी टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस की सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस की एक झलक पाने को लाखों-करोड़ों लोग बेकरार नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपनी एक और लेटेस्ट वीडियो शेयर की है, जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो चलिए बताते हैं क्या है वीडियो में खास!!
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट वीडियो:
अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह चीता प्रिंट कॉर्ड सेट में नजर आ रही हैं। बिना मेकअप और खुले बाल में अक्षरा की सादगी देखते ही बन रही है। दरअसल, अक्षरा सिंह एक इवेंट के सिलसिले में आजमगढ़ पहुंची हैं। वहां से एक्ट्रेस ने ये वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस ने अपने फैंस को भोजपुरी में बताया है कि वो अपने सभी फैंस से मिलने आजमगढ़ पहुंच चुकी हैं और जल्द ही तैयार होकर वैन्यू पर आने वाली है।
View this post on Instagram
बता दें कि, अक्षरा सिंह का हाल ही में ”चिट्टा सूट” गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में अक्षरा ने फेमस बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान और हरियाणवी सिंगर अमित उचाना के साथ कॉलैब किया है।
View this post on Instagram
इस गाने को अमित उचाना और सुनिधी चौहान ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स दिलवाला ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक हितेन ने दिया है। अक्षरा सिंह गाने के वीडियो में अमित उचाना संग रोमांस करती नजर आ रही हैं।