newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Actress Akshara Singh: दुबई पहुंची अक्षरा सिंह, जानिए एक्ट्रेस ने क्यों कहा- ”भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए गौरव का क्षण”

Bhojpuri Actress Akshara Singh: एक्ट्रेस ने अपने बेमिसाल काम के बदौलत न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना एक मकाम हासिल किया है बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने में भी अक्षरा का योगदान सराहनीय है। ऐसे में अक्षरा सिंह ने आज जो तस्वीरें शेयर की है वो भोजपुरी जगत के लिए वाकई एक गौरवशाली पलों में से एक है। तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा न सिर्फ एक अदाकारा हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेमिसाल काम के बदौलत न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना एक मकाम हासिल किया है बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने में भी अक्षरा का योगदान सराहनीय है। ऐसे में अक्षरा सिंह ने आज जो तस्वीरें शेयर की है वो भोजपुरी जगत के लिए वाकई एक गौरवशाली पलों में से एक है। तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

क्या है तस्वीरों में खास!

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें Simma Awards की हैं। ये अवार्ड साउथ इंडियन फिल्मों के सम्मान में दिया जाता है। इस बार ये अवार्ड फंक्शन दुबई में आयोजित किया गया है जहां पर पहली बार भोजपुरी सिनेमा के सितारों को इस अवार्ड फंक्शन में इंवाइट किया गया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रेड कार्पेट पर अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा के एक और सुपरस्टार नजर आ रहे हैं। ये सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि मनोज तिवारी हैं। अक्षरा सिंह और मनोज तिवारी दोनों इस अवार्ड फंक्शन में भोजपुरी सिनेमा को रिप्रेजेंट करने पहुंचे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा हैं- ”दुबई में Simma Awards में शामिल होने का सौभाग्य मिला भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए गर्व का क्षण, #CCL11 की भव्य घोषणा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि अक्षरा सिंह का बीते दिन ही एक और नया गाना ”आग लगा दिला पानी में” रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस गाने के अलावा आए दिन उनके एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते रहते हैं। एक्ट्रेस हाल ही में ऐसा पति मुझे दे भगवान और अग्निसाक्षी जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आई थीं।