newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए पहुंची अक्षरा सिंह, गले में माला डाले गंगा में की नाव की सवारी

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह प्रयागराज के कार्यक्रम के बाद बनारस काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची। यहां अभिनेत्री ने गंगा घाट का भी आनंद उठाया और अब यहां से एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सामने आई हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस हाल ही में प्रयागराज एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां से एक्ट्रेस बनारस काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भी पहुंची। गंगा घाट से अब अभिनेत्री की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है तस्वीरों में ख़ास!!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

गंगा घाट पहुंची अक्षरा सिंह:

अक्षरा सिंह प्रयागराज के कार्यक्रम के बाद बनारस काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंची। यहां अभिनेत्री ने गंगा घाट का भी आनंद उठाया और अब यहां से एक्ट्रेस की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में अक्षरा गले में गेंदे की माला पहने और सिर पर माला लपेटे गंगा के बीचो-बीच नाव पर बैठकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस तस्वीरों में काशी विश्वनाथ के मंदिर में भी नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

बता दें हाल ही में अक्षरा सिंह प्रयागराज एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। अक्षरा इस इवेंट के बाद विंध्याचल दर्शन के लिए भी गईं थी जहां से भी अभिनेत्री ने खूब तस्वीरें शेयर की। बता दें अक्षरा और मनोज तिवारी की एक साथ में जुगलबंदी फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह की जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के साथ खूब पसंद की जाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।