
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी दीदी पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं अक्षरा सिंह की ये खास दीदी!
अक्षरा सिंह ने लुटाया दीदी पर प्यार:
भोजपुरी क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अक्षरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा अपनी दीदी करुणा शर्मा संग नजर आ रही हैं। तस्वीरें वृन्दावन धाम की है। फोटो शेयर कर अक्षरा ने लिखा है – ”प्यारी दीदी” तस्वीरों में अक्षरा की खूबसूरती और उनके चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ संग भोजपूरी फिल्म चार फेरे सात वचन में नजर आएंगी।