newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह ने जिंदगी के दुःखों को लेकर कही बड़ी बात, इस तरह से अपना गम काम करना चाहती हैं एक्ट्रेस

Akshara Singh Latest Video on Instagram: अक्षरा सिंह हाल ही में बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी का चुनाव प्रचार करने कानपुर पहुंची थीं। यहां मोनालिसा ने भी अक्षरा सिंह का साथ दिया था। अब एक बार फिर अक्षरा ने अपनी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपने जीवन के दुःखों को लेकर बड़ी बात कहती नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि क्या बच्चा क्या बूढ़ा हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह हाल ही में बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी का चुनाव प्रचार करने कानपुर पहुंची थीं। यहां मोनालिसा ने भी अक्षरा सिंह का साथ दिया था। अब एक बार फिर अक्षरा ने अपनी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपने जीवन के दुःखों को लेकर बड़ी बात कहती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह ने शेयर की वीडियो

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस से पूछा जाता है कि- ”आप अपने जीवन में दुखों के बारे में क्या कहेंगी?” इस सवाल पर अक्षरा कहती हैं कि- ”जीवन में दुःख नहीं है, दुःख में थोड़ा-थोड़ा जीवन है।” हालांकि, बता दें कि ये एक फनी रील है जो अक्षरा ने शेयर की है। इसके अलावा अक्षरा सिंह ने गाने पर लिपसिन्ग करते हुए भी अपनी एक रील वीडियो पोस्ट की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा का लुक

अक्षरा सिंह के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ढीली सी ब्लू कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। जिसके साथ एक्ट्रेस ने बालों का पीछे से यूं ही जूड़ा बना रखा है। काजल, मस्कारा, ईयररिंग, मिनिमलिस्टिक मेकअप और हल्के गुलाबी होंठ में अक्षरा सिंह बेहद हसीन नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

फैंस को पसंद आया अक्षरा का अंदाज

बता दें कि फैंस को अक्षरा के ये वीडियोज बेहद पसंद आ रहे हैं। लोग उनकी रील वीडियो पर जमकर लव और हाहाहा इमोजी का रिएक्शन भेज रहे हैं। अक्षरा सिंह की ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।