
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस की फिल्में हर वर्ग के लोगों में पसंद की जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की नई फिल्म रूद्र-शक्ति का टीजर रिलीज हुआ है जिसमें वो विक्रांत सिंह के साथ दिख रही हैं। फिल्म एक लवस्टोरी होने वाली है जिसमें लव और एक्शन दोनों भरपूर मात्रा में देखने को मिलने वाला है। अब फैंस सिर्फ ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी बीच अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेर दिया है और सबका मन जीत लिया है। तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा सिंह ने क्या गाया है।
View this post on Instagram
भीगी-भीगी गाने से अक्षरा सिंह ने बनाया माहौल
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया क्वीन हैं और वो हर मूमेंट को फैंस के साथ शेयर करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने नया पोस्ट डाला है जिसमें वो अपनी मधूर आवाज में भीगी भीगी सॉन्ग गा रही हैं। गाने को अक्षरा ऑटोट्यून के साथ रही हैं और उनकी ऑरिजन आवाज किसी को भी दीवाना कर सकती हैं। फैंस तो गाना सुनकर अपना दिल ही हार बैठे हैं और अक्षरा से कह रहे हैं कि वो भोजपुरी छोड़ हिंदी गाना, गाना शुरू कर दें। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- क्या बोलूं… गाने की फरमाइश आपकी, मूड अपना..।।
View this post on Instagram
यूजर्स को प्यारा लगा गाना
यूजर्स अक्षरा की आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-आप हिंदी गाने ही गाया करो..मस्त लग रहा है गाना। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी आवाज में एक सुकून है..लग रहा है कि स्वयं मां सरस्वती गा रही हैं। एक अन्य ने लिखा- इस सीजन का सबसे बेहतरीन गाना… यह वाकई सुकून देने वाला है आवाज़। काम की बात करें तो अक्षरा सिंह हाल ही में विदेश का टूर करेगे भारत वापस आई हैं और उनकी फिल्म चार फेरे सात वचन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी दिखने वाले हैं।