newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अमेरिका जाते ही फर्श पर बैठ गईं अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस की ये तस्वीरें कर देंगी हैरान

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह हाल ही में यूनाइटेड स्टेटस ऑफ़ अमेरिका पहुंची थीं। अब यहां से एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की मोस्ट फेमस एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। फ़िलहाल अक्षरा सिंह अमेरिका में हैं जहां से एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीर शेयर की हैं। चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास:

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट फोटो:

अक्षरा सिंह हाल ही में यूनाइटेड स्टेटस ऑफ़ अमेरिका पहुंची थीं। अब यहां से एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा और उनकी सहेली कशिश जैन दोनों ही फर्श पर बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के सामने कई शॉपिंग बैग्स पड़े हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर अक्षरा ने लिखा है- ”खाली हाथ आये थे, बैग भर के जाएंगे”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अब अक्षरा अमेरिका घूमने गई थीं या कोई वर्क प्रोजेक्ट था ये तो वही जाने लेकिन अक्षरा की तस्वीरें इस बात की गवाही जरूर दे रही हैं कि उन्होंने अमेरिका में अपनी सहेली के साथ खूब मस्ती की है। अब फैंस को भी एक्ट्रेस की ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


बता दें हाल ही में अक्षरा सिंह प्रयागराज एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। अक्षरा इस इवेंट के बाद विंध्याचल दर्शन के लिए भी गईं थी जहां से भी अभिनेत्री ने खूब तस्वीरें शेयर की। बता दें अक्षरा और मनोज तिवारी की एक साथ में जुगलबंदी फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।