newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह ने अमेरिका से शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीरें, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर आया फैंस का दिल

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हाल ही में कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंची थीं। अब एक्ट्रेस ने यहां से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद आप भी अक्षरा सिंह के दीवाने हो जाएंगे।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की मोस्ट फेमस एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अमेरिका से अपनी कुछ और तस्वीरें भी शेयर की है तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट फोटोज:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हाल ही में कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंची थीं। अब एक्ट्रेस ने यहां से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद आप भी अक्षरा सिंह के दीवाने हो जाएंगे। अक्षरा ने जो अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं उनमे अमेरिका में एक्ट्रेस के द्वारा बिताये गए दिनों, खाने-पीने और अमेरिका में एक्ट्रेस के द्वारा बिताये गए दिनों की तस्वीरें हैं जो अब उनके फैंस को भी बेहद पसंद आ रही है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है- ”Unfiltered days”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Singh (@rjanjalimirchi)

बता दें कि भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया। एक्ट्रेस ने अवार्ड लेते हुए तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”कभी सोचा नहीं था कि बिहार के एक छोटे से कोने से चलकर अमेरिका की धरती पर अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करूंगी। आज जब BJANA USA से मुझे Appreciation Award मिला, तो वो सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं था वो मेरी मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत थी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।