newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह ने शेयर की अपने पेरेंट्स के साथ फोटोज, पोस्ट के साथ लिखा इमोशनल मैसेज

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के पेरेंट्स उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है-

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती का आलम ये है कि यूपी से लेकर बिहार तक में उनके नाम का डंका बजता है। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, चलिए जानते हैं क्या है इन फोटोज में खास!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह की लेटेस्ट फोटो:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के पेरेंट्स उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ”ज़िंदगी के हर उतार चढ़ाव पर जो हमेशा साथ खड़े मिले बिना, जज किए वो सिर्फ ये हैं” इस तस्वीर में अक्षरा सिंह की खूबसूरती देखते ही बन रही है। फैंस अक्षरा सिंह की तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ”रुद्रा-शक्ति” का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के साथ इस फिल्म में एक्टर विक्रांत नजर आ रहे हैं। अक्षरा की ये फिल्म सावन के महीने में रिलीज की जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसके अलावा जल्द ही एक्ट्रेस चार फेरे सात वचन और रुद्र शक्ति जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आयेंगी।