newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह ने अपनी फिल्म ”अग्निसाक्षी” को लेकर शेयर की लेटेस्ट अपडेट, जानिए किस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Akshara Singh New Film Agnisakshi: अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अब अक्षरा ने अपने फैंस के साथ अपनी नई फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट शेयर की है। चलिए जानते हैं विस्तार से…

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन ससे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में अब अक्षरा ने अपने फैंस के साथ अपनी नई फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट शेयर की है। चलिए जानते हैं विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह की नई फिल्म:

अक्षरा सिंह के फैंस एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आपको बता दें कि अक्षरा जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” में नजर आने वाली हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह की फिल्म ”अग्निसाक्षी” का पहला लुक ”कांस फिल्म फेस्टिवल 2024” में रिलीज किया गया था और अब आज यानी 6 जून को शाम 5 बजे इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह ने फिल्म का मोशन पिक्चर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ”कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली हमारी पहली भोजपुरी फिल्म “अग्निसाक्षी” का ग्रैंड ट्रेलर कल 6 जून शाम 5 बजे DESIDHUNS के YouTube चैनल पर रिलीज होने वाला है। सभी जरुर देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ प्रदीप पांडे उर्फ़ चिंटू नजर आएंगे। ”अग्निसाक्षी” फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक तीनों ही राजकुमार आर. पांडे हैं। साईदीप फिल्म्स के द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।