newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रुद्र शक्ति के प्रमोशन में अक्षरा सिंह का जलवा, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

Bhojpuri Actress Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है तो चलिए जानते हैं क्या है इनमें खास :

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। यूपी-बिहार ही नहीं पूरे देश में अक्षरा सिंह की लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है तो चलिए जानते हैं क्या है इनमें खास :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्लाउज कैरी किया है। इसके साथ कर्ल बाउंसी हेयर और मिनिमल मेकअप में एक्ट्रेस का हुस्न देखते ही बन रहा है। लंबे ईयररिंग और चूड़ियों के साथ काली बिंदी अक्षरा सिंह की खूबसूरती में चार चाँद लगा रहे हैं।

अक्षरा ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है- आज बस थोड़ी ज़्यादा ख़राब लग रही हूँ, इतनी की नज़र हूँ नहीं हट रही लोगों की। बता दें कि अक्षरा सिंह की ये फोटोज उनकी अपकमिंग भोजपुरी फ़िल्म “रुद्र शक्ति” के प्रमोशन से है। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ”रुद्रा-शक्ति” का ट्रेलर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के साथ इस फिल्म में एक्टर विक्रांत नजर आ रहे हैं। अक्षरा की ये फिल्म सावन के महीने में रिलीज की जाएगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं।