newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

“माँ भी, दोस्त भी..”, अक्षरा सिंह ने लुटाया मां नीलिमा पर प्यार, दिखीं दोनों की लाजवाब बॉन्डिंग

Akshara Singh showered love on her mother: फैंस भी मां-बेटी की इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आंटी की बेटी इतनी खूबसूरत कैसी हो सकती …मतलब माँ बेटी इतनी जवान कैसे दिख सकती है।

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का कोई जवाब नहीं है, क्योंकि उनकी फिल्में फैंस को खूब पसंद आती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली एक साथ फिल्म चार फेरे सात वचन की शूटिंग की है और अब इनकी फिल्म रूद्र शक्ति नाम की फिल्म भी आ रही है,जिसका पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में एक्ट्रेस विक्रांत सिंह के साथ दिख रही हैं। अब काम से ब्रेक लेकर एक्ट्रेस अपनी मां के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर किए हैं जिसमें दोनों मां-बेटी की जोड़ी कमाल लग रही है। तो चलिए जानते हैं कि् एक्ट्रेस ने क्या पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


मां के साथ दिखी अक्षरा की बॉन्डिंग

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया की जानी मानी स्टार हैं, वो पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल चीजों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपनी मां नीलिमा सिंह के साथ पोस्ट डाला है,जिसमें दोनों मां-बेटी रेंडम पोज दे रही हैं।कभी वो हस रही हैं तो कभी एक दूसरे के गालों को प्यार से खींच रही हैं। एक फोटो में नीलिमा अक्षरा के कान भी खींच रही हैं। जबकि दूसरे पोज में एक्ट्रेस बुक पढ़ती अपनी मां को परेशान कर रही हैं और कोरियन भाषा में कुछ बोल रही हैं। दोनों ही पोस्ट बहुत प्यारे हैं। अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- माँ भी, दोस्त भी – मेरी जिंदगी की सबसे अच्छा कॉम्बो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


पोस्ट पर यूजर्स ने लुटाया प्यार

फैंस भी मां-बेटी की इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आंटी की बेटी इतनी खूबसूरत कैसी हो सकती …मतलब माँ बेटी इतनी जवान कैसे दिख सकती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अक्षरा जी आप बहुत प्यारी हो जिससे भी करोगी शादी आप… किस्मत वाला होगा। एक अन्य ने लिखा- सभी तस्वीरें प्यारी हैं, लेकिन मेरी पसंदीदा 6 नंबर वाली है, बहुत प्यारी है, लग रहे हैं आप।