newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

निरहुआ की साइकिल पर गले में वरमाला डाले बैठी अक्षरा सिंह, रास्ते में हो गया ब्रेक-फेल, Video वायरल

Akshara Singh-Nirahua New Video: अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी जगत के कई अभिनेता के साथ सुपरहिट रही है।निरहुआ के साथ भी एक्ट्रेस की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। ऐसे में एक बार फिर अक्षरा सिंह और निरहुआ एक साथ आ रहे हैं। अक्षरा सिंह और निरहुआ एक साथ अपनी अगली भोजपुरी फ़िल्म “चार फेरे सात वचन” में नज़र आएंगे।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फ़ेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नज़र आता है। अक्षरा जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है। भोजपुरी जगत में अक्षरा सिंह की जोड़ी कई एक्टर्स के साथ सुपरहिट रही है। अक्षरा और दिनेशलाल यादव उर्फ़ निरहुआ की जोड़ी भी खूब पसंद की जाती है। ऐसे में अक्षरा और निरहुआ एक बार फिर साथ आ रहे हैं। तो चलिए बताते हैं एक्टर्स के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

साथ आये अक्षरा और निरहुआ:

अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी जगत के कई अभिनेता के साथ सुपरहिट रही है।निरहुआ के साथ भी एक्ट्रेस की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। ऐसे में एक बार फिर अक्षरा सिंह और निरहुआ एक साथ आ रहे हैं। अक्षरा सिंह और निरहुआ एक साथ अपनी अगली भोजपुरी फ़िल्म “चार फेरे सात वचन” में नज़र आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और निरहुआ की नई रील वीडियो भी शेयर की है जो फ़िलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। क्योंकि इस वीडियो में एक्टर्स के साथ हुआ ऐसा हादसा की हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में अक्षरा और निरहुआ गले में वरमाला डाले साइकिल पर जा रहे हैं। नीली साड़ी में अक्षरा मांग में सिंदूर लगाए नई-नवेली दुल्हन बनी अपने दूल्हे राजा निरहुआ को देखकर शर्मा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

मगर कहते हैं ना नज़र हटी दुर्घटना घटी… अब यही हुआ निरहुआ और अक्षरा के साथ। अब ये दोनों साइकिल पर बैठे बैठे एक दूसरे की प्यार भरी आंखों में ऐसे डूबे कि निरहुआ का बैलेंस बिगड़ा और दोनों ही साइकिल से धड़ाम से गिरे। अब ये देखकर आप भी पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे। अब ये वीडियो अक्षरा सिंह ने ख़ुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है।