
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलैरिटी देखने को मिलती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं। ऐसे में आज अक्षरा सिंह ने अपने एयरपोर्ट लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
View this post on Instagram
अक्षरा की लेटेस्ट तस्वीरें:
भोजपुरी क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने अपने एयरपोर्ट लुक की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे अभिनेत्री ने एयरपोर्ट पर भी अपना फैशन गेम ऑन रखा है। अक्षरा तस्वीर में ओवरसाइज लूज डेनिम शर्ट एयर डार्क ब्लू डेनिम जींस में बेहद कूल दिख रही हैं। इसके साथ मेस्सी बन और ब्लैक गॉगल्स में एक्ट्रेस का स्वैग नेटिजंस को बेहद पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
अक्षरा ने अपने लुक को ईयररिंग और शूज से कंप्लीट किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ”स्टाइल की ऊंचाइयों को छूते हुए ,रनवे पे वाक का अपना अंदाज़। ये है अपना पसंदीदा जगह याद है ना”
बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम” रिलीज किया गया। इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत रौशन सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने को अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।