newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इंडिया लौटते ही अक्षरा सिंह लग गई काम पर , रिलीज हुआ एक्ट्रेस का ये गाना

Bhojpuri Actress Akshara Singh New Song: अक्षरा काफी समय से अमेरिका में अपनी बुआ के घर फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही थीं एक्ट्रेस ने अपनी भाभी के साथ रील वीडियो शेयर की थी। हालांकि अब अक्षरा वापस अपने वतन लौट आई हैं और आते ही एक्ट्रेस ने जेट लेग की कई वीडियो और फोटो भी शेयर की है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह काफ़ी समय से अमेरिका में थी लेकिन अब अक्षरा भारत लौट आई हैं और वापस आते ही अपना एक नया गाना भी रिलीज कर दिया है तो चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास !

अक्षरा का नया गाना :

अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


बता दे कि अक्षरा काफी समय से अमेरिका में अपनी बुआ के घर फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही थीं एक्ट्रेस ने अपनी भाभी के साथ रील वीडियो शेयर की थी। हालांकि अब अक्षरा वापस अपने वतन लौट आई हैं और आते ही एक्ट्रेस ने जेट लेग की कई वीडियो और फोटो भी शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


बता दें कि भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा जल्द ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ ”चार फेरे सात वचन” में नजर आ रही हैं।