newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह ने चुराया अपने ही दोस्त का गाना, सोशल मीडिया पर हिलेरियस अंदाज में शेयर किया वीडियो

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Video: वीडियो में अक्षरा का लुक देखते ही बन रहा है। एक्ट्रेस व्हाइट लूज शर्ट और कार्गो पैंट में नजर आ रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप और डार्क लिपस्टिक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस के बाउंसी कर्ल हेयर उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेताब नजर आता है। अक्षरा को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अब सिंगिग के क्षेत्र में एक और माइलस्टोन स्थापित करने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं है इसके बारे में विस्तार से…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

सिंगिंग के क्षेत्र में अक्षरा का माइलस्टोन:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गाने की रिकॉर्डिंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है- ”अनप्लग्ड वर्जन की शुरुआत वो भी खास आग्रह पर, वैसे सीख रही हूं जब अपने लोग मोटिवेट करते हैं।” एक्ट्रेस वीडियो में अपने म्यूजिशियन दोस्त अभिषेक के गाने- ”पगलिया बहिनी” का अनप्लगड वर्जन गा रही हैं। एक्ट्रेस ने अभिषेक को टैग कर के लिखा भी है- ”जा तेरा गाना चुरा लिया”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

वीडियो में अक्षरा का लुक देखते ही बन रहा है। एक्ट्रेस व्हाइट लूज शर्ट और कार्गो पैंट में नजर आ रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप और डार्क लिपस्टिक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस के बाउंसी कर्ल हेयर उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

बता दें कि इससे पहले अक्षरा सिंह दतिया मां पीतांबरा के दर्शन के लिए पहुंची थी। एक्ट्रेस इस दौरान फागणिया गुलाब साड़ी में नजर आईं थी। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने हाथों मे माता की फोटो और प्रसाद पकड़ रखा था। बीते दिन अक्षरा सिंह बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से भी मिलीं थी। अक्षरा ने बाबा के साथ की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।