
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि आये दिन अक्षरा के शोज होते रहते हैं। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने वालों की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर भी जलवा देखने को मिलता है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के नए गाने और फिल्मों का फैंस भी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अक्षरा सिंह का नया गाना ”रात हो गई” रिलीज किया गया है तो चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!!
अक्षरा सिंह का नया गाना:
अक्षरा सिंह का गाना ”रात हो गई” आज रिलीज किया गया है। गाने के बोल हैं- ”घर पर अपनी मम्मी से मैं झूठ बोलकर आई हूं, गलती से मैं घर की चाबी साथ में लेकर आई हूं’, डर लगता है मुझको जे कोई बात हो गई मुझको जाने दे घर जाने दे बड़ी रात हो गई।” इस गाने के वीडियो में ब्लैक कलर के चमकीले कॉर्ड सेट और स्ट्रेट हेयर में अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह का धाकड़ अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह के इस गाने ”रात हो गई” में उनके साथ करण खन्ना नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स सोनू सागु ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक Bubbles Music ने दिया है। इस गाने को Leens Music के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि बीते दिन ही अक्षरा का नया होली स्पेशल गाना ”जोगीरा सा रा रा रा” रिलीज किया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ टीवी स्टार विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं। टीजर में सफ़ेद घाघरे और चोली में अक्षरा विशाल संग रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत एलके ने दिया है।