
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट रील वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस वीडियो में अपनी सहेली संग वाइब करती नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट रील:
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा अपनी सखी संग वाइब करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये वीडियो यूएसए की है। वीडियो में अक्षरा सिंह की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस इस वीडियो में खाली सड़क पर सिजलिंग डांस मूव्स दिखा रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने अपकमिंग भोजपुरी फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। अक्षरा की इस नई फिल्म का नाम ”रूद्र – शक्ति” है। अक्षरा के साथ इस फिल्म के पोस्टर में भोजपुरी अभिनेता विक्रांत नजर आ रहे हैं। फिल्म में विक्रांत जहां रुद्र का किरदार निभाएंगे तो वहीं अक्षरा उनकी शक्ति होंगी।
View this post on Instagram
बता दें कि अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ संग भोजपूरी फिल्म चार फेरे सात वचन में नजर आएंगी।