
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की केवल यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा सिंह की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील शेयर की है चलिए जानते हैं क्या है इस रील वीडियो में खास-
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट रील:
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अभी भी अमेरिका में ही हैं और सैर-सपाटे पर निकल पड़ी हैं। एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर की है इसमें अक्षरा की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा ने वीडियो में वाइब्रेंट कॉर्ड सेट कैरी किया है। अक्षरा का हुस्न देखते ही बन रहा है।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह ने इससे पहले भी एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अक्षरा अपनी सहेली के साथ नजर आ रही हैं। रील में अक्षरा अपनी सहेली के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो कैजुअल अवतार में कर्ल बाउंसी हेयर अक्षरा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। अक्षरा का हुस्न और अदाएं दोनों ही इस रील वीडियो में देखते बन रही है। फैंस को भी एक्ट्रेस की अदाएं बेहद पसंद आ रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा जल्द ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ ”चार फेरे सात वचन” में नजर आ रही हैं।