
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस की यूपी-बिहार में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं और रेगुलर वहां से अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर की है। ये वीडियो बेहद खास है, तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट वीडियो:
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस ने वहां से अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने भाई और भाभी के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपने भाई और भाभी के साथ कार में बैठी नजर आ रही हैं। अक्षरा ने वीडियो शेयर कर लिखा है- ”भैया और मेरी कूलेस्ट फर्स्ट भाभी।”
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में अपने बुआ के घर फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही हैं जहां अपने भाई-भाभी के साथ फ़िलहाल वो क़्वालिटी टाइम बिताती हुई दिख रही हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में अमेरिका में आयोजित कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह ने अमेरिका से अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में इन तस्वीरों में अक्षरा का बोल्ड अंदाज साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस तस्वीरों में क्लीवेज फ्लॉन्ट करती हुई हॉट लुक सर्व कर रही हैं। लुक की बात करें तो अक्षरा सिंह ब्लैक ट्रांसपेरेंट नेट की लॉन्ग स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ब्रा और ब्लेजर का कॉम्बिनेशन एक्ट्रेस ने टीमअप किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा जल्द ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ ”चार फेरे सात वचन” में नजर आ रही हैं।