
नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। काजल राघवानी की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। काजल राघवानी की नई फोटोज और वीडियोज का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में काजल राघवानी ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, चलिए जानते हैं क्या यही इन तस्वीरों में खास!
View this post on Instagram
काजल राघवानी की लेटेस्ट तस्वीरें:
काजल राघवानी अपने भाई-बहनों के साथ घूमने निकली थी। एक्ट्रेस ने प्रतापगढ़ से बनारस, बनारस से मुंबई, मुंबई से पुणे, पुणे से फिर मुंबई, मुंबई से प्रयागराज, प्रयागराज से रक्सौल और रक्सौल से फिर वापस अपने घर प्रतापगढ़ तक का लंबा सफर किया। काजल ने अपने कैप्शन में लिखा भी है- ”’फ्लाइंग लाइक अ हनी बी” वाकई काजल का ये सफर बेहद हेक्टिक रहा होगा।
View this post on Instagram
मसलन एक्ट्रेस ने अब सफर से कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। तस्वीरों में काजल खूब मौज-मस्ती करती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा भी है- ”बहन और भाई की जोड़ी हर जगह खुशियाँ फैला रही है!”
View this post on Instagram
बता दें कि काजल राघवानी का ये नया भोजपुरी गाना ”बनरी के फेरा में” बीते दिनों रिलीज किया गया है। इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी और शिल्पी राज ने गाया है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। गाने का निर्देशन मनोज गुप्ता ने किया है। गाने के वीडियो में काजल राघवानी, सुमित चंद्रवंशी और विकास यादव नजर आ रहे हैं। इस गाने को लियो भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है।