नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के लाखों -करोड़ो लोग कायल हैं। यूपी-बिहार ही नहीं देश भर में अक्षरा सिंह की गजब की पॉपुलैरिटी है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 60 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उनकी नई फोटोज और वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है जिसमे एक्ट्रेस ने फैंस से एक खास सवाल पूछा है। तो चलिए जानते हैं ये सवाल क्या है? विस्तार से…
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह का लेटेस्ट वीडियो:
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस और ऑक्सीडाइज़ ज्वेलरी में गजब ढा रही हैं। कर्ल हेयर और नोज पिन एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। दरअसल, बता दें कि कुछ दिनों पहले अक्षरा सिंह ने अपनी फिल्म अग्निसाक्षी के गाने ”लाखों में एक सजनिया हमार का” का कवर वर्जन ”लाखों में एक सजनवा हमार” गाया था।
View this post on Instagram
अक्षरा के इस कवर सॉन्ग को बेहद पसंद किया गया था। ऐसे में अब इसी कवर सॉन्ग के बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ एक्ट्रेस ने इस रील वीडियो को शेयर किया है और फैंस से पूछा है कि फैंस अगला कौन सा कवर सॉन्ग सुनना चाहेंगे ? इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस कवर सॉन्ग को इतना प्यार देने के लिए भी फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
View this post on Instagram
अक्षरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह का नया गाना ”आग लगा दिला पानी में” जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है। ये गाना 12 सितंबर यानी कल गुरुवार को सुबह 6 बजे रिलीज किया जाएगा। इस गाने के अलावा आए दिन उनके एक से बढ़कर एक गाने रिलीज होते रहते हैं। एक्ट्रेस हाल ही में ऐसा पति मुझे दे भगवान और अग्निसाक्षी जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आई थीं।