newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बालों में फूल लगाकर अक्षरा सिंह ने जीता फैंस का दिल, लगी फूल कुमारी

Akshara Singh latest photoshot: एक यूजर ने लिखा- उफ्फ ये अदा तो आपकी जानलेवा है, किस किस को मारोगी।एक दूसरे यूजर ने लिखा- सच में सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हो आप..किसी का भी जीत सकती हैं। एक अन्य ने लिखा- बिना मेकअप के ही आप इतनी खूबसूरत लगती हैं

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी इतनी है कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने हो जाते हैं। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। हाल हीे में एक्ट्रेस ने अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस की नई फिल्म ”रूद्र – शक्ति” आ रही है,जिसका पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। अब एक्ट्रेस ने फिल्म के साथ अपना नेचर वाला लुक शेयर किया है जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि् पोस्ट में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


फूल कुमारी लगी अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है जिसमें वो फूल कुमारी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स का हाईनैक टॉप पहना है और बालों को कर्ल कर रखा है। एक्ट्रेस ने हाथों में फूल ले रखे हैं और फूलों को बालों पर लगाकर पोज दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बहुत डस्की मेकअप कर रखा है और आंखों पर मस्कारा खूब जंच रहा है।एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- फूल + फोटो = फुल स्टाइल। फैंस भी एक्ट्रेस के लुक को देखकर फूले नहीं समा रहे हैं और खूब तारीफ कर रहे हैं।


खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

एक यूजर ने लिखा- उफ्फ ये अदा तो आपकी जानलेवा है, किस किस को मारोगी।एक दूसरे यूजर ने लिखा- सच में सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हो आप..किसी का भी जीत सकती हैं। एक अन्य ने लिखा- बिना मेकअप के ही आप इतनी खूबसूरत लगती हैं..आपको किसी एक्सट्रा चीज की जरूरत नहीं हैं…पहले से ही कमाल हैं। काम की बात करें तो अक्षरा और निरहुआ की फिल्म चार फेरे और सात वचन रिलीज होने वाली है। फिल्म में आम्रपाली दुबे भी हैं,जो पुलिस के किरदार में हैं।