
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि आये दिन अक्षरा के शोज होते रहते हैं। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने वालों की लाइन लग जाती है। एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर भी जलवा देखने को मिलता है। अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी रील्स और लेटेस्ट फोटोज पोस्ट कर इंस्टाग्राम का टेम्प्रेचर बढ़ाती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने हाल ही में अपनी एक लेटेस्ट रील शेयर की है जिसे देखकर आपका भी मन डोल जाएगा। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!!
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट रील:
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह अपनी इस रील में अपने रिसेंटली रिलीज गाने ”जोगीरा सा रा रा” पर ठुमके लगाती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो अक्षरा सिंह ब्लू कलर की डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं। इस रील में सबकी निगाहें अक्षरा की हैवी एम्ब्रॉइडरी चोली पर जा टिकी हैं जिसमे अक्षरा का हुस्न देखते ही बन रहा है। गाने में अक्षरा अपनी टोंड कमर को बलखाती हुई दिख रही हैं।
View this post on Instagram
टोंड कमरिया और क्लीवेज से एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर आग लगा दी है। उसपर से खुले कर्ल हेयर और स्मोकी आईज अक्षरा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इसके साथ चोकर और बड़े-बड़े झुमकों से एक्ट्रेस ने लुक को इन्हैंस किया है। इस रील में अक्षरा सिंह की हॉटनेस और ग्लैमर देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह की इस रील वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि बीते दिन ही अक्षरा का नया होली स्पेशल गाना ”जोगीरा सा रा रा रा” रिलीज किया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ टीवी स्टार विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं। टीजर में सफ़ेद घाघरे और चोली में अक्षरा विशाल संग रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत एलके ने दिया है।