newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akshara Singh’s New Bhojpuri Song Sun Letu Araj Hamar: रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का छठ स्पेशल गाना ”सुन लेतू अरज हमार”, देखें वीडियो

Akshara Singh’s New Bhojpuri Song Sun Letu Araj Hamar: अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के इन दिनों एक बाद एक नए म्यूजिक वीडियोज आ रहे हैं ऐसे में आज एक्ट्रेस का एक और छठ स्पेशल गाना ”सुन लेतू अरज हमार” रिलीज का दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने वालों की लाइन लग जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के इन दिनों एक बाद एक नए म्यूजिक वीडियोज आ रहे हैं ऐसे में आज एक्ट्रेस का एक और छठ स्पेशल गाना ”सुन लेतू अरज हमार” रिलीज का दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास!!

अक्षरा सिंह का नया गाना:

भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना ”सुन लेतू अरज हमार” आज यानी 1 नवंबर को सुबह 6 बजे Desidhuns के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि ये गाना अक्षरा की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” का है। इस गाने में अक्षरा के साथ भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू और अभिनेत्री तनुश्री भी नजर आ रही हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है। जबकि गाने के बोल और संगीत दोनों ही राजकुमार आर. पांडे ने दिए हैं। अक्षरा का ये गाना छठ के इस महापर्व के लिए एकदम परफेक्ट भक्ति गीत है जिसे रिलीजिंग के तुरंत बाद से ही बेहद पसंद भी किया जा रहा है।

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का एक और गाना ”कहे तो से सजना” रिलीज किया गया था। गाने के बोल हैं- ”अंखिया कहे बतिया सुना, धड़के पिया छतिया सुना कहे तोसे सजना ई तोहरी सजनिया पग पग लिए जाऊं तोहरी बलैयां” बता दें कि ये शारदा सिन्हा के फेमस गाने ”कहे तो से सजना” का न्यू रेन्डिएशन है।

इस गाने के नए लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक शिशिर पांडे ने दिया है जबकि इसे अक्षरा सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं।