
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। अक्षरा को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। तो चलिए जानते हैं क्या है वीडियो में खास!
View this post on Instagram
अक्षरा की लेटेस्ट रील:
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर भी एक लेटेस्ट रील शेयर की है। इस रील में एक्ट्रेस अपने हालिया रिलीज गाने ”साड़िया बनारसिया” पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो अक्षरा सिंह वीडियो में पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। येलो साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने येलो ब्लाउज कैरी किया है। साथ में गोल्डन चोकर और गोल्डन झुमके में नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने नोज पिन पेयर किया है जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
View this post on Instagram
खुले बाल, आई मेकअप और बिंदी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को इन्हैंस किया है। अक्षरा का कमरबंद उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है। खूबसूरती पर अब फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस ने रील शेयर करने के साथ कैप्शन में फैंस से पूछा है- ”आपको ये गाना और ये लुक कैसा लगा?”
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।