
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं। सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में अक्षरा की लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस को उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहते हैं। ऐसे में आज अक्षरा सिंह का एक नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है, तो चलिए बताते हैं क्या है गाने में खास:
अक्षरा सिंह का नया गाना:
अक्षरा सिंह का नया गाना ”मेहरी झक्कास चाही” आज रिलीज किया गया है। इस गाने को GMJ – Global Music Junction – Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ रवि पंडित नजर आ रहे हैं। गाने के लिरिक्स आशीष तिवारी ने लिखे हैं। गाने का संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है।
View this post on Instagram
गाने के वीडियो में अक्षरा का स्वैग और तेवर दोनों ही देखते ही बन रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के आगे पीछे आशिकों की लाइन लगी हुई है। एक्ट्रेस का ये नया गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा है- ”वाह बहुत सुन्दर गाना आजकल के वास्तविकता पर आधारित सॉन्ग है। बहुत बढ़िया अक्षरा जी इसलिए तो आप पर नाज़ है।” एक अन्य यूजर ने लिखा है- ”दीदी वायरल है top-1 pe जाएगा” इस गाने पर ऐसे ही नेटिजन्स खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम” रिलीज किया गया। इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत रौशन सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने को अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।