
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शुमार है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी लोकप्रियता है। अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने के लिए लाखों लोगों की लाइन लग जाती है। अक्षरा अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अक्षरा अमेरिका में है और वहां से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। चलिए बताते हैं क्या है इन तस्वीरों में ख़ास !
View this post on Instagram
अक्षरा की लेटेस्ट तस्वीर :
अक्षर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें अक्षरा की अमेरिका टूर के दौरान की है। तस्वीरों में ऐक्ट्रेस का स्वैग और स्टाइल दोनों ही नज़र आ रहा है। सिर पर स्कार्फ़ ओढ़कर आंखों में गॉगल्स लगाए एक्ट्रेस ने स्मोकी लुक सर्व किया है। इस लुक में अक्षरा सिंह बिलकुल ही किलर अवतार में नज़र आ रही हैं।
View this post on Instagram
तस्वीरों को शेयर कर अक्षरा ने लिखा है- “हर तोज ख़ुद से मिलने का एक नया अंदाज़” अब फ़ैन्स मो भी अक्षरा की ये तस्वीर और उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अमेरिका में हैं। एक्ट्रेस यहां कॉन्क्लेव 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने पहुंची थीं। इस समारोह में एक्ट्रेस को सम्मानित भी किया गया। एक्ट्रेस ने अवार्ड लेते हुए तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ”कभी सोचा नहीं था कि बिहार के एक छोटे से कोने से चलकर अमेरिका की धरती पर अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करूंगी। आज जब BJANA USA से मुझे Appreciation Award मिला, तो वो सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं था वो मेरी मेहनत, संघर्ष और सपनों की जीत थी।”
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ आम्रपाली दुबे भी दिखाई देंगी।