newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

बारिश में रोमांटिक हुआ अक्षरा सिंह का मूड, दिखी मुलाकात की आरजू की तड़प

Akshara Singh’s mood became romantic in the rain: जलभराव की वजह से जाम का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है लेकिन बारिश के बाद अक्षरा सिंह का मूड बन गया है और मुलाकात की आरजू के लिए तड़प रही हैं..वैसे बारिश के बाद  का माहौल खुशनुमा हो ही जाता है।

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में बरसात हो रही हैं। बारिश की वजह से गर्मी में कमी के साथ-साथ कई जगहों पर मुसीबत भी देखी जा रही है। जलभराव की वजह से जाम का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है लेकिन बारिश के बाद अक्षरा सिंह का मूड बन गया है और मुलाकात की आरजू के लिए तड़प रही हैं..वैसे बारिश के बाद  का माहौल खुशनुमा हो ही जाता है। किसी को बरसात में पकौड़े पसंद हैं तो कोई अच्छा म्यूजिक सुनना पसंद करता है। ऐसा ही हाल अक्षरा सिंह का है। तो चलिए जानते हैं कि अक्षरा सिंह ने क्या शेयर किया है।

 

बारिश में बदले अक्षरा के अंदाज

अक्षरा सिंह ने रोज की तरह अपनी इंस्टा स्टोरी अपडेट की है और बहुत सारी जानकारी दी है। अक्षरा ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बारिश के मौसम में अपने बदलते मूड को दिखा रही हैं। एक्ट्रेस पुराने गाने बड़ी आरजू थी मुलाकात की। अक्षरा गाने को गा भी रही हैं और अच्छे-अच्छे एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।इसके अलावा अक्षरा ने नए म्यूजिक सॉन्ग का हिंट भी दिया है। उन्होंने लिखा है- न्यू सॉन्ग अलर्ट। खैर अब अक्षरा किस नए गाने के साथ आ रही हैं…ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल एक्ट्रेस बारिश को खूब एंजॉय कर रही हैं।

अक्षरा सिंह का नया गाना शातिर बलमा 2 रिलीज

काम की बात करें तो अक्षरा सिंह का नया गाना शातिर बलमा 2 दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इस गाने को अफसाना खान ने गाया है और गाना हरियाणवी और पंजाबी टच के साथ रिलीज हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस नए-नए फोटोशूट भी करा रही हैं। हाल ही में उन्होंने गाजरी लहंगे में शानदार फोटोशूट कराया है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लगी हैं।