newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri song: अक्षरा सिंह की “पातर कमरिया” का दिखा जलवा, सिंगर दिनेश लाल यादव के साथ इंटरनेट पर मचाई धूम

Bhojpuri song: अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ का नया भोजपुरी गाना “पातर कमरिया” हाल ही में रिलीज़ किया गया है। एस.आर.के नामन यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी गाना “पातर कमरिया” रिलीज हो गया है। निरहुआ और अक्षरा सिंह की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आ रही है। गाने में दोनों की जोड़ी खूब जच रही है। 

नई दिल्ली। आज कल भोजपुरी गाने को भी लोग उतना ही प्यार दे रहे हैं। जितना कि अन्य इंडस्ट्री को लोगो का प्यार मिल रहा हैं। भोजपुरी गाने के आते ही इंटरनेट पर तहलका मचने लगता हैं। अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ का नया भोजपुरी गाना “पातर कमरिया” हाल ही में रिलीज़ किया गया है। एस.आर.के नामन यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी गाना “पातर कमरिया” रिलीज हो गया है। निरहुआ और अक्षरा सिंह की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आ रही है। गाने में दोनों की जोड़ी खूब जच रही है।

“पातर कमरिया” गाना हुआ रिलीज

दिनेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने “पातर कमरिया” गाना गाया हैं। यह गीत अभिनेत्री अक्षरा सिंह और गायक तथा अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच अद्भुत केमिस्ट्री देखने को मिली है। गाने के म्यूजिक वीडियो में निरहुआ अक्षरा सिंह की पतली कमर पर लट्टू हुए नजर आ रहे हैं। गाने में अक्षरा सिंह ने साड़ी पहनकर धूम मचाई। फैंस उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। पातर कमरिया’ को एस.आर.के म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। जो रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस भोजपुरी गाने पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहे हैं। यह संगीत कुछ ही समय पहले रिलीज़ हुआ है। इस गाने को हजारों लोगों ने सुना है। प्यारे लाल यादव ने “पातर कमरिया” गीत के बोल लिखे है। ओम झा ने गीत का संगीत प्रदान किया।

निरहुआ और अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में

मनोज टाइगर भोजपुरी फिल्म “जान लेबू का” में दिनेश लाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे, जो शानदार हास्य का रंग लेकर आएंगे। फिल्म में महिमा गुप्ता, निरहुआ और अक्षरा के साथ जोया खान, मनोज टाइगर, दीपक भाटिया, नीलिमा पांडे, ईशा, जफर खान, शंकर मिश्रा और अरविंद वाहे भी हैं। इस फिल्म के निर्देशन है दिनकर कपूर। इस फिल्म का निर्माण श्रेय श्रीवास्तव ने किया है। इस फिल्म का ट्रेलर पिछले साल उपलब्ध कराया गया था।