newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह की सवारी पहुंची रांची, एक्ट्रेस ने होटल रूम से शेयर किया ये कातिलाना वीडियो

Bhojpuri Actress Akshara Singh: इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा सिंह को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती है उन्हें देखने भर के लिए लाखों करोड़ों की भीड़ उमड़ आती है। अक्षरा आये दिन कही न कहीं शोज के चलते ट्रैवल करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह की सवारी एक और नए शहर पहुंची है। चलिए जानते हैं कहां? विस्तार से…

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा को भोजपुरी जगत का क़्वीन कहा जाता है। एक्ट्रेस को देखने भर के लिए लाखों-करोड़ों की भीड़ जमा हो जाती है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा सिंह को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती है उन्हें देखने भर के लिए लाखों करोड़ों की भीड़ उमड़ आती है। अक्षरा आये दिन कही न कहीं शोज के चलते ट्रैवल करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह की सवारी एक और नए शहर पहुंची है। चलिए जानते हैं कहां? विस्तार से…

अक्षरा की सवारी पहुंची…

अक्षरा सिंह अक्सर शोज के लिए अलग-अलग शहरों में ट्रैवल करती रहती है। ऐसे में अक्षरा इस बार झारखंड के रांची पहुंची हैं। एक्ट्रेस यहां अपने शो के लिए पहुंची है। अक्षरा ने रांची पहुंचकर अपने होटल की वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की है। अक्षरा सिंह ने शो से रिलेटेड बाकी कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन फैंस अक्षरा के इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना ”तोहरा कट्टा से ज्यादा पावर बा हमरा” रिलीज कर दिया गया है। इस गाने के बोल हैं- ”पहचाने न हैवे रंगदारी के, कदर न कइले कलाकारी के लाखों दिल के क़्वीन हाई जनि बुझ न… होइ जितना पावर तोहरे कट्टा में, ओहसे ज्यादा ह हमर चांटा में” गाने के लिरिक्स लड़कियों को इम्पावर करते हुए लिखे गए हैं जिसमें अक्षरा सिंह अपना धौंस और रूतबा दिखा रही हैं। एक्ट्रेस लड़कों की गुंडई को ललकारते हुए गाने में उनकी बैंड बजाती हुई दिख रही हैं।

”तोहरा कट्टा से ज्यादा पावर बा हमरा” गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स प्रफुल्ल तिवारी ने लिखे हैं। गाने का संगीत आर. जय कांग ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ विशाल सिंह नजर आ रहे हैं।