
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु अक्षरा को देख अपने आंसू छिपा लेता है जबकि अक्षरा अंदर जाकर रोने लगती है और कहती है कि क्यों वापस आए। जिसके बाद वो अभिमन्यु को पानी देती है और दोनों पुरानी यादों को याद करने लगते हैं। वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता और सृष्टि बैग लौटाने के बहाने अर्जुन के घर निकल जाती है जहां अर्जुन होता है। दोनों रखने के लिए चाय का बहाना करती हैं और प्रीता सबके दिल चाय बनाती है। प्रीता अर्जुन के फिंगर प्रिंट्स लेने की कोशिश करती है।
नहीं रुकेंगे अक्षरा के आंसू
आज के एपिसोड में अभिनव अभिमन्यु के लिए खाना परोसता है। अभिमन्यु जल्दी से जल्दी खाना खत्म कर वहां से निकलने के बारे में सोचता है लेकिन अभीर कहता है कि खाना खाकर कही जाने की जल्दी है क्या। लेकिन अभिमन्यु चेहरे पर झूठी मुस्कान लेकर बात करते रहता है। जल्दी खाना खत्म कर अभिमन्यु पैसे लौटाकर वहां से निकल जाता है और अक्षरा भी अभिनव से अभिमन्यु को छोड़ने के लिए कहती हैं। अभिमन्यु हॉटल जाकर खुद को संभाल नहीं पाता है और खूब रोता है। वहीं अक्षरा भी अपना सारा गम खाने पर निकालती है और अभिनव को कुछ नहीं बताती। आने वाले एपिसोड में एक बार फिर अक्षरा और अभिमन्यु की मुलाकात होने वाली है, जिसमे वो अंजाने में अभिमन्यु का हाथ पकड़कर नाचने लगती हैं।
प्रीता के हाथ लगा सबूत
वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता चाय बना रही है और अर्जुन प्रीता में खोया हुआ है। प्रीता टोकती भी है कि जब तक मैं चाय बनाती रहूंगी, तब तक क्या घूरते ही रहोगे। अर्जुन कहता है कि वो सिर्फ चाय बनाने का तरीका सीख रहा है। जिसके बाद सृष्टि प्रीता को फोन कर कहती है कि अर्जुन से नैन मटका नहीं बल्कि उसकी उंगलियों के निशान चाहिए। तभी अर्जुन का हाथ जल जाता है और प्रीता उसकी मदद करती है। अंजलि अर्जुन को फोन करती है कि घर में नकली सरदार जी बनकर घुसने वाले लोग प्रीता और सृष्टि ही थे। अब अर्जुन समझ चुका है कि दोनों बहनें मिलकर उसका सच पता लगाने के लिए आई हैं। सृष्टि कप पर अर्जुन के हाथ के निशान भी ले लेती है। उधर अंजलि अर्जुन को भड़काती है कि वो लूथरा हाउस को टेकओवर कर ले और अर्जुन ऐसा ही करता है।