
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिनव अभिमन्यु को हिमाचली लुक देता है। दोनों सेम तरह के कपड़े पहनते हैं और इसी बीच अभीर अभिमन्यु से पूछता है कि वो उसके पापा से गुस्सा क्यों हैं, जबकि उसके पापा बहुत सीधे हैं। वहीं अक्षरा अभिमन्यु को अभिनव समझ लेती है और कहती है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखिए और अभिमन्यु उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अभिमन्यु ये बातें सुनकर हर्ट हो जाता है और वहां से निकल जाता है। वहीं कुंडली भाग्य में प्रिंगर प्रिंट की रिपोर्ट भी आ जाती है जिसमें रिजल्ट पॉजिटिव आता है। ये सुनकर प्रीता चीख पड़ती है।
अभिमन्यु की जान बचाएगी अक्षरा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी अभिमन्यु को फोन करती है और कहती है कि बहुत अकेला पड़ गया है न, अभिमन्यु भी इमोशन्स में आकर हां कह देता है। मंजरी जान जाती है कि उसका बेटा ठीक नहीं है, वो उसे जल्द घर आने के लिए कहती है। जिसके बाद अक्षरा गाना गाने से मना कर देती है। अभीर बनाता है कि मां को तो लोरी गानी भी नहीं आती। ये जानकर अभिमन्यु हैरान होता है। फिर साथ में सभी लोग डांस करते हैं। तभी अचानक लाइट चली जाती है क्योंकि दो लोग बिजली चुरा रहे होते हैं। अभिमन्यु दोनों को प्यार से समझाता है लेकिन वो टांगे तोड़ने की बात करते हैं। अक्षरा मन ही मन सोचती है कि अभिमन्यु इतना शांत कब से हो गया। वो डंडा उठाती है और दोनों बिजली चोर की पिटाई करती थी। अक्षरा का ये फाइटर अवतार देख अभिमन्यु भी हैरान हो जाता है। वहीं बिरला अस्पताल में पार्थ की बदतमीजी बढ़ती जा रही है वो शैफाली को बीच रास्ते पर छोड़कर चला जाता है। वहीं अभिनव अभिमन्यु को शादी का खाना टेस्ट कराता है और उसमें शकरकंदी होती है। अक्षरा देख लेती है और उसे खाने से मना करती है। वो कहती है कि पहाड़ी शकरकंदी सभी को शूट नहीं करती हैं।
अर्जुन से शादी के लिए राजी हुई प्रीता
वहीं कुंडली भाग्य में अंजलि लुथरा परिवार से कहती है कि उनके पास सामान पैक करने के लिए सात दिन है। ये बात सुनकर ऋषभ नाराज होता है और कहता है कि तुमसे ज्यादा घटिया इंसान मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा है। एक बार फिर करिश्मा राखी को समझाती है कि अगर वो वाकई करण होता तो, हमें घर से बेघर नहीं करता है। राखी कहती है कि पहले तो ये जानना है कि वो ये सब कर क्यूं रहा है। उधर प्रीता की हालत खराब है। अर्जुन उसके करीब आता है कि वो ये घर नहीं छीनेगा, अगर वो उससे शादी करने को राजी हो जाएगी। प्रीता हां कर देती है। ये सुनकर ऋषभ और अंजलि सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। ऋषभ को लगता है कि अर्जुन सही नहीं है और अंजलि नहीं चाहती कि अर्जुन उससे दूर जाए।