newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

OMG-2: अपनी फिल्म OMG-2 में बार-बार अक्षय कुमार ने किया गदर-2 का जिक्र, जानें क्या है दोनों के बीच का कनेक्शन

OMG-2: फिल्म में एक्टर ने भगवान शिव के दूत का दमदार रोल प्ले किया है, जबकि पंकज त्रिपाठी फिल्म में आम आदमी का रोल प्ले कर रहे है लेकिन फिल्म का पूरा दारोमदार पंकज त्रिपाठी के कंधों पर है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार कई बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बाद एक बार फिर पर्दे पर दस्तक दे चुके हैं। एक्टर की फिल्म  ‘ओएमजी 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस फिल्म पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। फिल्म में एक्टर ने भगवान शिव के दूत का दमदार रोल प्ले किया है, जबकि पंकज त्रिपाठी फिल्म में आम आदमी का रोल प्ले कर रहे है लेकिन फिल्म का पूरा दारोमदार पंकज त्रिपाठी के कंधों पर है। आप ये कह सकते हैं कि पंकज फिल्म का शरीर तो अक्षय कुमार आत्मा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर की फिल्म का गदर-2 से भी गहरा नाता है,जोकि आज ही टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। तो चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों में क्या कनेक्शन है।


अक्षय को मिला कम स्क्रीन स्पेस

फिल्म में अक्षय कुमार को बहुत कम स्क्रीन स्पेस मिला है। ढाई घंटे की फिल्म में एक्टर तकरीबन आधे घंटे ही स्क्रीन पर दिखे हैं। एक सीन में कांति प्रसाद(पंकज त्रिपाठी) केस को लेकर फंसा हो और शिव के दूत बने अक्षय कुमार पेड़ के नीचे रात को भांग का प्रसाद पीते हुए उड़ जा काले कावां गा रहे होते हैं। बेसुरा गाना सुनकर ही कांति बाहर आते है और बातों ही बातों में अपनी समस्या के समाधान मिल जाता है। सीन में बार-बार अक्षय कुमार गदर के गाने को गुनगुनाते दिखते हैं। मतलब एक्टर ने अपनी फिल्म में भी सनी देओल की फिल्म गदर-2 का प्रमोशन कर दिया, जोकि उन्हीं की फिल्म के साथ रिलीज हुई है।


गदर-2 भी आज हुई है रिलीज

आज सनी देओल की गदर-2 भी रिलीज हुई है, जिसे फैंस मिलाजुला रिस्पांस भी दे रहे हैं। फैंस फिल्म के छोटे-छोटे चंक्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स भी फिल्म की एडवांस बुकिंग से काफी खुश है, हालांकि वीकेंड ही बता देगा कि कौन की फिल्म रेस में आगे चल रहा हैं।